MP: युवक ने अपनी नई बाइक को एजेंसी के सामने ही बीच रोड पर खडी कर उसमें आग लगा दी

MP: ग्वालियर में एक युवक के इस कारनामे से हड़कंप मच गया। जहाँ युवक ने अपनी नई बाइक को एजेंसी के सामने ही बीच रोड पर खडी कर उसमें आग लगा दी।

जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पेट्रोल टैंक फटने के डर से आसपास के दुकानदार दुकानें छोड़ कर भागने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया। हांलाकि तब तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी, मामला ग्वालियर के भीड़-भाड़ वाले इलाके सिटी सेंटर के सामने का है। सिटी सेंटर में स्थित एक बाइक एजेंसी से संजीव खान नाम के युवक ने एक बाइक 5 दिन पूर्व खरीदी थी। बताया जा रहा है कि बाइक खरीदने के बाद ही उसके शॉक अब्सोर्बर में आवाज आ रही थी। वह कई बार एजेंसी पर आकर ये समस्या बता चुका था। लेकिन एजेंसी के इंजीनियर व कर्मचारी उसकी समस्या का समाधान ही नहीं कर पाए।

कई बार एजेंसी पर आकर समस्या बताने के बाद भी एजेंसी के इंजीनियर व कर्मचारी उसकी समस्या का समाधान ही नहीं कर पाए। शनिवार दोपहर युवक बाइक लेकर एक बार फिर एजेंसी पहुंचा। लेकिन कर्मचारियों ने उसकी समस्या का समाधान नहीं किया। इससे गुस्से में आकर संजीव खान अपनी बाइक को एजेंसी से बाहर लाया और सामने चौराहे पर खड़ा कर दिया। इसके बाद बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद संजीव खान अपने साथी के साथ मौके से भाग गया

बाइक में आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। लेकिन लोगों में डर पैदा हो गया कि कहीं टैंक न फट जाए। इसलिए लोग आसपास छिपते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन कुछ कदमों की दूरी पर फायर ब्रिगेड स्टेशन होने के बाद भी दमकल वाहन नहीं आ सका। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ प्रयास करके आग पर काबू पाया, तब लोगों की जान में जान आई। हालांकि, बाइक तब तक पूरी तरह जल चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here