MP: रुस्तम जी पुरस्कार के लिए एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा चयनित

रुस्तम जी पुरस्कार के लिए एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा चयनित
सागर पुलिस परिवार में हर्ष, उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए मिलेगा सम्मान

सागर। सागर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का चयन मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित रुस्तम जी पुरस्कार-2024 के लिए किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में उनके नाम की घोषणा की गई। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें 50 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

मध्यप्रदेश पुलिस का रुस्तम जी पुरस्कार उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय पुलिस सेवा, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, कर्तव्यनिष्ठा तथा पुलिसिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा अपने प्रशासनिक कौशल, अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका और जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए पहचान रखते हैं।

अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के रूप में उनके मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और संवेदनशील मामलों के प्रभावी निराकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इस उपलब्धि पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सागर पुलिस परिवार ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा है कि श्री सिन्हा का यह सम्मान युवा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here