जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 49 नामांकन दाखिल, 12 को स्क्रूटनी 13 अगस्त नाम बापसी
जिला अधिवक्ता संघ, सागर के द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया में आज अंतिम दिन तक कुल 49 फार्म भरे गये।
सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2028 की अधिसूचना जारी होने के पश्चात आज फार्म भरने के अंतिम दिवस पर नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय पर समाप्त हो गई आज निर्वाचन प्रक्रिया में उपनिर्वाचन अधिकारी/प्रवक्ता एड. महेश नेमा ने बताया कि आज दिनांक 11/08/2026 दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु कुल 4 फार्म प्राप्त हुये जिसमें कृष्णकान्त राय (के.के.), एड. रामदास राज, अंकलेश्वर दुबे एवं संजय द्विवेदी।
उपाध्यक्ष पद हेतु पुरूष वर्ग में काली चरण मिश्रा, माधव प्रसाद पटेल, मनीष कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार सोनी, निधीश कुमार तिवारी, उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं महिला वर्ग में मेहजबीन अली एवं रश्मि तनेजा सचिव पद हेतु दुष्यंत मिश्रा, गोपाल तिवारी, जितेन्द्र लखन राठौर (जित्तु), के.के.दुबे कृष्ण, नरेन्द्र पाण्डेय, पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी एवं शिरीष यादव सह-सचिव पुरूष वर्ग में अरविंद नेमा बिजेन्द्र सिंह चौहान पंकज श्रीवास्तव एवं राजेश दुबे महिला वर्ग में ऐनी गोस्वामी सोमलता अग्निहोत्री नीलम पटेल कोषाध्यक्ष हेतु आरती जैन एवं रजनी ठाकुर सह कोषाध्यक्ष में अरविन्द कुमार जैन, कल्याण सिंह दांगी, संदीप चौबे एवं उमाशंकर विनोदे (रज्जू) पुस्तकालयाध्यक्ष पद हेतु अमित मिश्रा (मिंटू), महेन्द्र कुमार सेन एवं शिवराज लडिया कार्यकारिणी सदस्य महिला वर्ग में किरण कला सैनी, सुमिता विश्वे एवं वंदना लोधी एड. कार्यकारिणी सदस्य पुरूष वर्ग में आकाश उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव, अखिल समैया, अंकित जैन, गिरीश गौतम, करन जैन, नरेन्द्र सिंह लोधी, रजत बोहरे, सुदर्शन तिवारी, सुनील सिन्हा एवं तुलसीराम चढार सहित कुल 49 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फार्म जमा किये हैं।
उपरोक्त फार्मों की समीक्षा (स्कूटनी) कल दिनाँक 12.08.2026 दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चुनाव कार्यालय में होगी। इस तरह से आगामी दिनॉक 13.08. 2026 दिन गुरूवार को दोपहर 3:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक नामांकन वापसी चुनाव कार्यालय में होगी तथा नाम वापसी की स्थिति में नामांकन शुल्क वापिस नही होगा।


