सागर में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, सब्बल से सिर पर वार कर युवक की हत्या

0

सागर में आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, सब्बल से सिर पर वार कर युवक की हत्या

बुआ के बेटे ने ही उतारा मौत के घाट, नशे की हालत में विवाद के बाद वारदात; आरोपी गिरफ्तार

सागर। गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान एक युवक की सब्बल मारकर हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बुआ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बहेरिया निवासी राहुल अहिरवार (28) शुक्रवार को अपने घर के कमरे में था। इसी दौरान उसका बुआ का बेटा अशोक अहिरवार वहां पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों नशे की हालत में थे। किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर अशोक ने कमरे में रखी सब्बल उठाकर राहुल के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौरझामर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

देवरी एसडीओपी अरुण उईके ने बताया कि आपसी विवाद में युवक के सिर पर सब्बल मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अशोक अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना के कारणों और विवाद को लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here