शासकीय भूमि के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर: ग्राम सिदगुवां में अवैध ढाबे व निर्माण ध्वस्त

0

शासकीय भूमि के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर: ग्राम सिदगुवां में अवैध ढाबे व निर्माण ध्वस्त

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सिदगुवां में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी एवं बुलडोजर के जरिए आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई के दौरान निम्न खसरा नंबरों पर बने अवैध ढाबों और टपरों को हटया –

खसरा नंबर 389 एवं 388/2: हरीश दुबे का अवैध निर्माण ध्वस्त।

खसरा नंबर 499: ऋषिकेश भट्ट का ढाबा हटाया गया।

खसरा नंबर 721/1: आकाश ढाबा पर चला बुलडोजर।

खसरा नंबर 718: राजा ढाबा का अतिक्रमण जमींदोज।

खसरा नंबर 572/2: कृष्ण कुमार आठिया और गुलाब सिंह ठाकुर के अवैध टपरे हटाए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। मुक्त कराई गई समस्त भूमि को पुनः शासन के आधिपत्य में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here