दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए किया गया जिला बदर

0

दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए किया गया जिला बदर

सागर। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए दो आदतन अपराधियों को 6-6 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त शुभम पिता रामकृपाल सोनी, उम्र 26 साल, निवासी मोहन नगर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर, जिला सागर को 6 माह एवं सौरभ पिता सरमन अहिरवार, उम्र 25 साल, निवासी किशोर न्यायालय बस्ती, बाघराज वार्ड, थाना सिविल लाइन, सागर, जिला सागर को 6-6 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। उनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो वे नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेंगे। परंतु इसके पूर्व अनावेदकों को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दंडाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here