सागर में लंबी सेवा के बाद दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, SP संजीव सिंहा ने दी शुभकामनाएं

लंबी एवं गौरवपूर्ण सेवा के बाद दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा ने दी शुभकामनाएं

पुलिस कंट्रोल रूम सागर में आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह, परिवारजनों, मित्रों एवं पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक दी गई विदाई।

सागर। पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं देने के उपरांत आज निरीक्षक श्री संतोष सिंह दांगी एवं उप निरीक्षक श्री कमलेश सिंह सेंगर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम सागर में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक सागर श्री संजीव सिंहा द्वारा दोनों सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति आजीवन समर्पण का दायित्व है। दोनों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में विभाग को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की हैं। सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का पड़ाव है, लेकिन समाज एवं परिवार के प्रति नई जिम्मेदारियों और जीवन की नई शुरुआत का अवसर भी है।

इस अवसर पर दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने उनके साथ बिताए सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी आर.के.एस. चौहान सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह का वातावरण आत्मीयता, सम्मान एवं भावुकता से परिपूर्ण रहा। सहकर्मियों ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा भावभीनी विदाई दी।

सागर पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक से संतोष सिंह दांगी एवं उप निरीक्षक कमलेश सिंह सेंगर को सफल एवं गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here