मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

संतोष सिंह गौर को पीटीआरआई, अवेधश कुमार गोस्वामी को नारकोटिक्स की जिम्मेदारी; साइबर शाखा और प्रशासन में भी बदलाव

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ 8 आईपीएस अधिकारियों के कार्यों में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के तहत संतोष सिंह गौर को उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीआरआई, भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। अवेधश कुमार गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक पीएसओ टू डीजीपी एवं नारकोटिक्स का दायित्व सौंपा गया है।

इसी तरह तुषार कांत विद्यार्थी को उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। विनीत कपूर को उप पुलिस महानिरीक्षक साइबर के साथ सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

रघुवंश कुमार सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक कल्याण एवं लेखा नियुक्त किया गया है। वहीं साई कृष्ण थोटा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक साइबर, पुनीत गहलोत को सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन तथा शशांक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (जी), विशेष शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here