सागर में खुले में कचरा जलाना पड़ा महंगा! बेकरी संचालक पर 1 हजार का जुर्माना, सड़क पर नारियल फेंकने वाले पर भी कार्रवाई

0

सागर में खुले में कचरा जलाना पड़ा महंगा! बेकरी संचालक पर 1 हजार का जुर्माना, सड़क पर नारियल फेंकने वाले पर भी कार्रवाई

नगर निगम की सख्ती: कचरा जलाने पर 1000 और सड़क पर गंदगी फैलाने पर 400 रुपए का चालान, निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

सागर। शहर में अब खुले में कचरा जलाना और सड़कों पर गंदगी फैलाना महंगा पड़ेगा। नगर निगम ने स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को वृंदावन वार्ड में निरीक्षण के दौरान खुले में कचरा जलाते पकड़े गए कान्हा बेकर्स पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि सड़क पर नारियल और कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वाले दुकानदार राजपाल लोधी पर 400 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक अनुरुद्ध चाचौंदिया ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान अन्य दुकानदारों को भी अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई रखने और कचरे को निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में डालने की हिदायत दी गई।

निगमायुक्त खत्री ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने, खुले में जलाने और गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अब सवाल यह है कि शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि दुकानदारों और नागरिकों की भी है। नियमों की अनदेखी करने वालों को जुर्माने के रूप में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

कार्रवाई के दौरान रिजवान, सुशील चुटेले और अमर रैकवार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here