सागर में फ्लाईओवर के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान

0

सागर में फ्लाईओवर के नीचे महिला का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान

सागर। केंट थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक नंबर 26 के फ्लाईओवर के नीचे एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here