आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत कम पानी की फसलों पर अनुदान, कृषि विभाग द्वारा किसानों को चना/मसूर बीज वितरण
सागर। कलेक्टर सागर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर निर्धारित प्रदाय लक्ष्यों के अनुरूप बीज वितरण हेतु अनुदान पर चना एवं मसूर का बीज भण्डारण कराया कराया गया है । उप संचालक कृषि श्री त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक कृषक को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के क्षेत्र के लिए ही बीज का लाभ दिया जा रहा है। जिले में दलहनी फसलों का रकबा बढाने के उद्देश्य से चना एवं मसूर का प्रमाणित उन्न किस्म बीज वितरण हेतु शासन द्वारा अनुदान पर लक्ष्य जारी किये गये है तथा इस वर्ष अल्प वर्षा की स्थिति में गेहॅू के स्थान पर दलहनी फसलों को बढावा देने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इस वर्ष जिले में 2450 क्विंटल चना बीज एवं 2830 क्विंटल मसूर बीज वितरण का कार्य किया जा चुका है। जिसमें कृषकों को उन्नत किस्म के उच्च उत्पादक बीज उपलब्ध कराये जा रहे है। जिसमें चना बीज की प्रमुख किस्में- RVG 202, RVG 204, JG-24, JG-12, JG-36 आदि तथा मसूर बीज की प्रमुख किस्में L-4727, KOTA-3, KOTA-4, L-4717 आदि के उन्न्त बीज, बीज उत्पादक संस्थाओं एवं राष्ट्रीय बीज निगम के माध्यम से भण्डारण कराये गये है। इसी प्रकार नगद राशि प्रदाय कर गेहॅू बीज की कम पानी चाहने वाली उन्नतशील किस्में जिसमें मुख्यत: GW-513, GW-451, HI-1650, HI-1655 आदि बीज कृषकों में वितरण हेतु विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में उपलब्ध है, कृषक भाईयो से अपील है कि वह अपने संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी/ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते है।
एम.पी. किसान पोर्टल पर चयनित कृषकों को प्राथमिकता दी जाएगी। वितरण प्रक्रिया में निम्न तकनीकी व्यवस्थाएं अनिवार्य रहेंगी
DBT in Kind: एम.पी. किसान ऐप के माध्यम से POS मशीन पर बायोमेट्रिक अथवा रियल टाइम आधार लिंक मोबाइल पर OTP के जरिए बीज वितरण किया जाएगा।
DBT in Cash: यदि किसान द्वारा पूर्ण मूल्य पर बीज क्रय किया जाता है, तो अनुदान राशि सीधे किसान के आधार लिंक बैंक खाते में अंतरित की जाएगी। बीज प्राप्त करते समय भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाता आदि प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
कृषक भाईयों से अपील की जाती है कि विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध बीज संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें है।


