किसानों को न हो खाद वितरण में परेशानी, खाद वितरण सुचारू रूप से हो संचालित

0

किसानों को न हो खाद वितरण में परेशानी, खाद वितरण सुचारू रूप से हो संचालित

मंडी प्रवेश पर्ची के लिए किसानों को न करना पड़े इंतजार, प्रवेश पर्ची बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं

– कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव

सागर 19 नवंबर 2026

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने मकरोनिया स्थित नकद खाद विक्रय केंद्र एवं सागर कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था, मंडी में किसानों की सुविधाओं और प्रवेश पर्ची की प्रक्रिया का जायजा लिया।

मकरोनिया खाद विक्रय केंद्र पर कलेक्टर ने खाद गोदाम का निरीक्षण कर उपलब्ध खाद स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने टोकन काउंटर पर उपस्थित किसान का समक्ष में ही टोकन जनरेट कर व्यवस्था देखी और किसान से चर्चा कर खाद वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद वितरण ई-टोकन से ही हो, उपलब्ध खाद स्टॉक को पोर्टल पर अद्यतन करें, किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो और खाद वितरण व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित हो।

सागर कृषि उपज मंडी में कलेक्टर श्री यादव ने ने किसान प्रवेश पर्ची काउंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को मंडी प्रवेश पर्ची हेतु लाइन में लगा देख कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और मंडी सचिव, मंडी निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रवेश पर्ची बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े और उन्हें लाइन में न लगना पड़े। कलेक्टर ने अपने समक्ष किसानों की प्रवेश पर्ची बनवाकर प्रक्रिया की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनके सुझाव लिए और समस्याएं जानीं।

 कलेक्टर ने मंडी में नीलामी की प्रक्रिया और मंडी में सक्रिय व्यापारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में ज्यादा समय तक न रुकना पड़े, किसान के मंडी में प्रवेश और निकासी के समय को कम किया जाए। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई, पेयजल सहित किसानों हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मंडी परिसर स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव  ने मंडी परिसर स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर खाद की आवक, उठाव और उपलब्ध खाद स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद वितरण नियमित और सरलता से हो, स्टॉक की जानकारी समय-समय पर अद्यतन रखी जाए और वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here