5 साल बाद सागर पहुंचीं महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस ने संगठन विस्तार का फूंका बिगुल

सागर। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी के सागर संभागीय दौरे के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव गांधी भवन, तीनबत्ती में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, जनहित के मुद्दों और कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकेरिया ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण ही एक प्रगतिशील समाज की मजबूत नींव है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष हेमकुमारी ने पंचायती राज संस्थाओं सहित निर्णय लेने वाली व्यवस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि लगभग पांच वर्षों बाद महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष का सागर आगमन हुआ है, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
बैठक में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव सहित राकेश राय, द्वारका चौधरी, रमाकांत यादव, हरिश्चंद्र सोनवार, किरणलता सोनी, रजिया खान समेत अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विजय साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आनंद हेला ने किया।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, महिला कार्यकर्ता एवं सेवादल सदस्य उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here