छात्रसंघ चुनाव बहाल होना लोकतंत्र की जीत : अनुराग राजपूत

छात्रसंघ चुनाव बहाल होना लोकतंत्र की जीत : अनुराग राजपूत

सागर। मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाने के निर्णय का सागर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अनुराग राजपूत ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है। यह केवल प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है।

अनुराग राजपूत झिला ने कहा कि छात्रसंघ के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं संस्थान और शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अवसर मिलता है। इससे महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ेगी और शिक्षा का वातावरण अधिक सकारात्मक एवं उत्तरदायी बनेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि छात्रसंघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराए जाएं, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समान रूप से भाग लेने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही देश के भविष्य के नेतृत्वकर्ता हैं। छात्रसंघ चुनाव युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और समाजसेवा का व्यावहारिक मंच प्रदान करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here