सागर: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त और होटल-ढाबों की सघन चेकिंग

सागर: त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में पैदल गश्त और होटल-ढाबों की सघन चेकिंग

सागर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सागर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमें पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। होटल, लॉज, रेस्टोरेंट और ढाबों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसडीओपी अपने-अपने अनुभागों में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं, वहीं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मैदान में सक्रिय हैं।

अवैध बारूद और विस्फोटक सामग्री पर सख्ती

पुलिस ने अवैध बारूद एवं विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में अवैध विस्फोटक सामग्री मिलने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की नागरिकों से अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने तथा सोशल मीडिया पर अफवाह और अपुष्ट संदेश प्रसारित नहीं करने की सलाह दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में सुरक्षा निगरानी लगातार जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here