सागर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: सह-कोषाध्यक्ष पद पर कल्याण सिंह दांगी की मजबूत दावेदारी, जीत की संभावना बढ़ी

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव 2026-28 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट कल्याण सिंह दांगी (रमपुरा) ने अपनी दावेदारी पेश की है। दांगी जिला अधिवक्ता संघ सागर में पूर्व सह-सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

कल्याण सिंह दांगी ने अधिवक्ता साथियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं के हितों और संघ की मजबूती के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अपने अनुभव और कार्यशैली के आधार पर साथी अधिवक्ताओं से समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा है।

जिला अधिवक्ता संघ सागर के चुनाव में सह-कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 अगस्त 2026 को होगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ गई है और सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थन में संपर्क कर रहे हैं।

कल्याण सिंह दांगी ने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास ही उनकी ताकत है और यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे संघ के हित में सक्रियता से कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here