मोबाइल से भक्ति की ओर बढ़ते नन्हे कदम, खाटू श्याम परिवार ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा

रिपोर्ट✍️नितिन ठाकुर।

मोबाइल से भक्ति की ओर बढ़ते नन्हे कदम,खाटू श्याम परिवार ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा

देवरीकलां। श्री खाटू श्याम परिवार के नेतृत्व में सोमवार को सुखचैन वार्ड स्थित खाटू श्याम मंदिर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष,युवा और भक्तजन शामिल हुए। कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फूटा मंदिर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची।पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।नन्हे बच्चों की भक्ति बनी आकर्षण का केंद्र कांवड़ यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हाथों में कांवड़ लेकर भगवान शिव की भक्ति में लीन इन बच्चों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

नितिन ठाकुर ने बताया आज के दौर में जब बड़ी संख्या में बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर आकर्षित हो रहे हैं,ऐसे समय में इन नन्हे भक्तों का धार्मिक यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होना सनातन संस्कृति और संस्कारों की सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।श्रद्धालुओं का कहना था कि बच्चों को भारतीय संस्कृति,धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है। कांवड़ यात्रा में बच्चों की भागीदारी यह संदेश देती नजर आई कि आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति एवं जयकारों से गूंज उठा।इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नेहा जैन,पत्रकार नितिन ठाकुर ,राहुल विश्वकर्मा,मोना ठाकुर,नैतिक,बेटू, पीयूष,आदि,अमन,ललित, धैर्य ठाकुर,लक्ष्य ठाकुर,कमल,अमन रजक,सामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here