राखी पर बहनों को बड़ी सौगात, 48 घंटे इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में मुफ्त सफर

राखी पर बहनों को बड़ी सौगात, 48 घंटे इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में मुफ्त सफर

सागर। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में महिलाओं को 48 घंटे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त सुबह 6 बजे तक लागू रहेगी।

इस दौरान इंदौर से आने-जाने वाली महिला यात्रियों को निर्धारित इंटरसिटी चार्टर्ड बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देना होगा। सुविधा का लाभ खासतौर पर रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों को मिलेगा।

मुफ्त सफर की सुविधा इंदौर से भोपाल, सागर, उज्जैन, खरगोन, धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर और ब्यावरा सहित प्रमुख इंटरसिटी मार्गों पर उपलब्ध रहेगी।

बताया गया है कि इन चार्टर्ड बसों के रोजाना 150 से अधिक फेरे होते हैं और सामान्य दिनों में करीब 5 से 6 हजार यात्री इन बसों से सफर करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिला यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, यह सुविधा AICTSL की इंटरसिटी चार्टर्ड बसों के लिए है। शहर में संचालित सिटी बसों को लेकर अलग व्यवस्था लागू है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here