जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई: आबकारी के तीन अधिकारी निलंबित, चौकी और थाना प्रभारी भी हटाए

0

जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई: आबकारी के तीन अधिकारी निलंबित, चौकी और थाना प्रभारी भी हटाए

सागर। जिले की बंडा तहसील के ग्राम गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में कथित जहरीली एवं अवैध शराब के सेवन से हुई मौतों के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामले में उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया गया है। वहीं आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

निलंबित अधिकारियों में सहायक आयुक्त आबकारी सागर कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सागर दिलीप खंडाते और आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बंडा प्रोशनी उरेती शामिल हैं।

इसके अलावा मामले में गूगरा चौकी प्रभारी तथा बंडा थाना प्रभारी को भी निलंबित किया गया है।

गूगरा खुर्द, नौरोज और पाटन में संदिग्ध जहरीली एवं अवैध शराब के सेवन से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 16 तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में शराब के स्रोत, जिम्मेदार लोगों और संबंधित विभागीय स्तर पर लापरवाही की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here