जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 11 आरोपी पकड़े गए

0

₹11,500 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद, पंतनगर वार्ड में कार्रवाई

सागर। शहर में जुआ-सट्टा समेत अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मोतीनगर थाना पुलिस ने पंतनगर वार्ड में जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से ₹11,500 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में मोतीनगर थाना पुलिस को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने बताया था कि पंतनगर वार्ड में पुरानी काली माता मंदिर के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी और मौके की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 11,500 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए।

पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लिया है।

पुलिस का कहना है कि जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, सुनील, आरक्षक सत्येन्द्र, राजीव, अनुराग, ब्रजेन्द्र, संजय और गौरव सेन की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here