आरएसएस कॉलोनी में गणपति बप्पा की महाआरती, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी हुए शामिल

0

आरएसएस कॉलोनी में गणपति बप्पा की महाआरती, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी हुए शामिल

सागर। सदर स्थित आरएसएस कॉलोनी में विराजमान भगवान श्री गणेश की महाआरती में प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती में सहभागिता की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान रिशांक तिवारी ने गणेश उत्सव समिति द्वारा किए जा रहे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था, परंपरा और संस्कारों से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

महाआरती के बाद स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र की सड़क संबंधी समस्या से रिशांक तिवारी को अवगत कराया। नागरिकों ने सड़क निर्माण एवं सुधार की आवश्यकता बताते हुए समस्या के निराकरण की मांग की। इस पर तिवारी ने महापौर संगीता सुशील तिवारी से चर्चा कर सड़क समस्या के समाधान और सड़क कार्य को स्वीकृत कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

महाआरती में हरीस कोरी, जितेन चौधरी, प्रदीप रैकवार, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, गिरी श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, लीलाधर जाटव, पुरुषोत्तम जाटव, नवीन चौकसे, मानू लड़िया, केसरी पटेल, राघवेंद्र चौधरी, अभिषेक तिवारी, बंटी चौधरी, मधु कोरी, टिंकू साहू, प्रज्वल भारद्वाज, नमन चौबे, विशाल तोमर एवं अभिनव चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here