पितृपक्ष में झील किनारे व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने लिया जायजा, पूजन सामग्री झील में नहीं डालने की अपील

0

पितृपक्ष में झील किनारे व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने लिया जायजा, पूजन सामग्री झील में नहीं डालने की अपील

सागर। पितृपक्ष 2026 के तहत लाखा बंजारा झील के घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने सोमवार सुबह चकराघाट सहित झील किनारे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तर्पण करने पहुंचे श्रद्धालुओं और पुरोहितों से स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

निगमायुक्त ने कहा कि तर्पण और पूजन के बाद सामग्री को सीधे झील में विसर्जित न करें। इसके लिए झील किनारे बनाए गए निर्मल कुंडों का उपयोग किया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से झील परिसर को स्वच्छ रखने और दुकानदारों से पूजन सामग्री की बिक्री में सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की। दुकानदारों को कागज या पर्यावरण अनुकूल पैकिंग सामग्री इस्तेमाल करने को कहा गया।

उन्होंने भीड़ को देखते हुए घाटों के आसपास यातायात व्यवस्था सुगम रखने और श्रद्धालुओं से अपने वाहन निर्धारित एवं व्यवस्थित तरीके से खड़े करने की बात कही।

नगर निगम के अनुसार पितृपक्ष के दौरान स्थानीय घाटों की प्रतिदिन विशेष साफ-सफाई की जाएगी। झील किनारे सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पितृपक्ष 26 सितंबर से शुरू हुआ है, जिसका समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here