कमिश्नर-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया,टीबी मरीजों को किया निक्षय पोषण किट का वितरित

कमिश्नर-कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया,टीबी मरीजों को किया निक्षय पोषण किट का वितरित

सागर। कमिश्नर सागर संभाग दिलीप कुमार एवं कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, पैथोलॉजी लैब, बलगम की जांच एवं एक्स-रे जांच सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने उपचाररत मरीजों से चर्चा कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया। साथ ही पैथोलॉजी लैब एवं एक्स-रे सुविधा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को जांच संबंधी सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।

कमिश्नर और कलेक्टर ने टीबी मरीजों को वितरित कीं निक्षय पोषण किट

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कमिश्नर श्री दिलीप कुमार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य केंद्र केसली से उपचार ले रहे 4 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित कीं। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से दवाइयां लेने और पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी।

कमिश्नर ने कहा कि टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए नियमित दवा के साथ बेहतर पोषण भी आवश्यक है। शासन टीबी मरीजों को आवश्यक सहयोग एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने मरीजों को उपचार के दौरान चिकित्सकों की सलाह का पालन करने तथा दवाइयों का कोर्स निर्धारित अवधि तक पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here