सागर में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर मोहल्ले में मचाया उत्पात, पुलिस भी पहुँची

सागर में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर मोहल्ले में मचाया उत्पात, पुलिस भी पहुँची

सागर। शहर के उपनगरीय मकरोनिया थाना क्षेत्र के पुरानी मकरोनिया में रविवार को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति आए दिन मोहल्ले के लोगों को परेशान करता है। रविवार को उसने सारी हदें पार करते हुए अपने मुहल्ले की महिलाओं के सामने ही कपड़े उतार दिए और पूरे मोहल्ले में उत्पात मचाने लगा। उसकी हरकतों से रहवासी दहशत और परेशानी में नजर आए।

घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नशे में धुत व्यक्ति को समझाइश दी, लेकिन इसके बाद उसे छोड़कर वापस लौट गई। रहवासियों का कहना है कि आए दिन होने वाले इस तरह के हंगामे से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here