फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा मौका सागर की धरोहरों को मिलेंगे नये रंग

फ़ोटोग्राफ़ी इवेंट में भाग लेने का सुनहरा मौका रचनात्मकता से दें सागर की धरोहरों को नये रंग

सागर, 18 जनवरी, 2020 कहते हैं रचनात्मकता का कोई दौर, कोई समय या कोई मसौदा नहीं होता। कई बार व्यक्ति अपने ही विशेष ढंग में कुछ ऐसा कर जाता है जो स्वयं इतिहास और धरोहर बन जाता है।

वैसे तो डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पास पूरे ज़िले का ज़िम्मा होता है परंतु, उस व्यस्तता के बावजूद भी लीग से हटकर कुछ कर जाने का जुनून बहुत कम में देखने मिलता है।
ऐसे ही हैं सागर के वर्तमान कलेक्टर दीपक सिंह जिनका व्यक्तित्व रचनात्मकता से भरपूर है।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा कार्य की इतनी व्यस्तताओं के बावजूद भी वर्षों से नज़रअंदाज़ पड़ी सागर की धरोहरों को सहेजने का काम शुरू किया। जिला पर्यटन संवर्द्धन परिषद के अंतर्गत उन्होंने जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनता को उनके ही ज़िले के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने छोटे-छोटे ऑनलाइन ईवेंट्स शुरू कराए,

लॉकडाउन तथा कोरोना कॉल में जहाँ एक ओर सभी लोगों ने मायूसी, परेशानी देखी वहीं इस ट्रांजिशन पीरियड में कलेक्टर श्री दीपक सिंह के लगातार प्रयासों से जिला पर्यटन संवर्द्धन द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं में लोगों की भागीदारी भी बढ़ी है।इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोग भी अब पुनः सामान्य जीवन की ओर लौट पा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को भी एक नया प्लेटफ़ॉर्म मिल रहा है।

बता दें कि इन गतिविधियों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। इवेंट के तहत की जाने वाली अधिकतम प्रक्रियाएँ ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जा रही है।

इस सबसे महत्वपूर्ण जिला पर्यटन संवर्धन परिषद के अंतर्गत तैयार की जाने वाली कॉफी टेबल बुक है। जो सागर ज़िले के लिए एक ऐसा माध्यम बन जाएगी जिससे न केवल ज़िले के बल्कि अन्य व्यक्ति भी सागर के बारे में जान सकेंगे।
बता दें कि सागर ज़िले में ऐसे कई स्थान हैं, जिनसे लोग आज भी अनभिज्ञ हैं। धरोहर का संग्रहण करना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है। ऐसे में सागर ज़िले के लिए किए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here