अब लाइसेंस के बिना कॉलोनी काटने वालों पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर

कॉलोनाइजर्स द्वारा लाइसेंस के बिना कॉलोनी काटने वालों पर होगी कार्रवाई,अवैध रूप से शासकीय भूमि पर कब्जा करने पर तत्काल एफआईआर के भी निर्देश

सागर(मप्र )-//सोमवार को विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे कॉलोनाइजर्स जो बिना लाइसेंस के कॉलोनी बना रहे हैं उन पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार कॉलोनाइजर्स द्वारा शासकीय भूमि पर किए गये कब्जे के खिलाफ त्वरित निर्णय लेते हुए एफआईआर भी की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे सभी अवैध निर्माण, कॉलोनियों की जानकारी जुटायी तथा पटवारियों से इस संबंध में जानकारी ली जाए। पटवारी के द्वारा गलत जानकारी देने पर अथवा काम में ढिलाई बरतने पर उसे भी सस्पेंड किया जाएगा साथ ही संबंधित तहसीलदार के खिलाफ डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी प्रस्तावित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में भूमाफियाओं, अवैध कब्जाधारियों, अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में सागर जिले में भी किसी प्रकार की लापरवाही एवं ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here