बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल रद्द, सरकार ने मानी 7 सूत्रीय मांगें

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में बस हड़ताल रद्द, सरकार ने मानी 7 सूत्रीय मांगें

सागर/भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित बस हड़ताल फिलहाल टल गई है। मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन बस हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की है। अब प्रदेशभर में बसों का संचालन पूर्व की तरह सामान्य रूप से जारी रहेगा।

एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने बताया कि 55 जिलों के बस संचालकों की ओर से प्रशासन को सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। मांगों के निराकरण के लिए पिछले पांच दिनों में परिवहन मंत्री से चार दौर की चर्चा हुई। 6 अगस्त की शाम सभी सातों मांगों का समाधान होने के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मांगों का निराकरण किए जाने के बाद अब 7 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं होगी और प्रदेशभर में सभी बसें पूर्ववत संचालित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here