एक आदतन अपराधी को किया गया जिला बदर
सागर। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने को दृष्टिगत रखते हुए एक आदतन अपराधी को 8 माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कमलेश पिता मंजू कुर्मी उम्र 53 साल नि. ग्राम जूना थाना रहली जिला-सागर को 8 माह के लिए सागर जिले व सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश दिया है। यदि अपराधी के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण चल रहा है तो नियत पेशी पर न्यायालय में उपस्थित हो सकेगा। परंतु इसके पूर्व अनावेदक को थाना प्रभारी को लिखित में सूचना देनी होगी तथा न्यायालय में पेशी होने के तुरंत पश्चात् जिला दंडाधिकारी के आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा।


