सागर में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर, 132 की जांच

व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर, 132 की जांच

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर मुख्य बस स्टैंड परिसर में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 132 चालकों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 58 चालकों में निकट दृष्टि दोष पाया गया, जिन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई, जबकि एक मरीज में मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर उसे इंदिरा नेत्र चिकित्सालय रेफर किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चालकों की व्यस्तता को देखते हुए बस स्टैंड परिसर में ही शिविर लगाया गया। आगामी सप्ताह में चालक-परिचालकों के लिए अग्निशमन यंत्र संचालन, फर्स्ट एड एवं स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here