IIT बॉम्बे में रोड सेफ्टी कॉन्क्लेव: मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे सागर RTO मनोज कुमार तेहनगुरिया

IIT बॉम्बे में रोड सेफ्टी कॉन्क्लेव: मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे सागर RTO मनोज कुमार तेहनगुरिया

सागर। देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के मकसद से सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी द्वारा 25 और 26 अगस्त को IIT बॉम्बे (मुंबई) में ‘नेशनल रोड सेफ्टी टेक्नोलॉजी कॉन्क्लेव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में पूरे मध्य प्रदेश से एकमात्र विशेषज्ञ प्रतिनिधि के रूप में सागर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) मनोज कुमार तेहनगुरिया का चयन किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी की सिफारिश पर हुआ चयन

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी ने 31 जुलाई को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सड़क सुरक्षा नीति निर्धारण में दक्ष वरिष्ठ अधिकारियों को नामांकित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद तकनीकी ज्ञान और नवाचारों को देखते हुए सागर RTO तेहनगुरिया को राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया।

हेलमेट-पेयर्ड इग्निशन सिस्टम और तकनीकी नवाचारों पर रहेगा जोर

आरटीओ मनोज कुमार तेहनगुरिया ने हाल ही में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद को ‘हेलमेट-पेयर्ड इग्निशन सिस्टम’ को गाड़ियों में अनिवार्य करने का सुझाव दिया था। मुंबई कॉन्क्लेव में वे सड़क निर्माण की तकनीकी कमियों को दूर करने और हादसों को रोकने वाले आधुनिक टेक्नोलॉजी मॉडल पर अपना प्रेजेंटेशन देंगे।

सागर जिले में सड़क हादसों में 4% की गिरावट

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 के बाद पहली बार 2026 में राहत की खबर आई है। जनवरी से जुलाई 2026 के बीच सागर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here