कल सागर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का स्वागत, जानें रैली का रूट और स्वागत स्थल

कल सागर में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर का स्वागत, जानें रैली का रूट और स्वागत स्थल

सागर। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसवंत राठौर के स्वागत में सोमवार को वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 12 बजे राहतगढ़ से शुरू होगी और दोपहर 2 बजे सागर के मोतीनगर तिराहे पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित होगा।

मोतीनगर तिराहे से रैली चमेली चौक, श्रीराम चौक, सराफा तिराहा, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद, राधा तिराहा, भगवानगंज और शनि मंदिर होते हुए कबूला पुल से राठौर बंगले पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

रैली में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एवं भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, इंजी. प्रदीप लारिया और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी सहित जिले के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

स्वागत रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। इसमें रैली की व्यवस्थाओं, स्वागत स्थलों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

रैली का कार्यक्रम

राहतगढ़ से दोपहर 12 बजे प्रस्थान

सीहोरा और भापेल होते हुए सागर आगमन

दोपहर 2 बजे मोतीनगर तिराहे पर अभिनंदन

चमेली चौक, श्रीराम चौक, सराफा तिराहा, कोतवाली, तीन बत्ती, कटरा मस्जिद, राधा तिराहा, भगवानगंज और शनि मंदिर से रैली का गुजरना कबूला पुल से राठौर बंगले पहुंचकर समापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here