खातेगांव थाना प्रभारी हत्याकांड में एक और आरोपी ने किया सरेंडर, लंबे समय से चल रहा था फरार

0

खातेगांव थाना प्रभारी हत्याकांड में एक और आरोपी ने किया सरेंडर, लंबे समय से चल रहा था फरार

वारदात के बाद से पुलिस को दे रहा था चकमा, अब तक सात आरोपी गिरफ्तार होकर जा चुके हैं जेल; एक अन्य आरोपी की हो चुकी है मौत

देवास। खातेगांव थाना प्रभारी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी पार्टेंद्र जायसवाल ने आखिरकार अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।

इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस अब तक सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मनीष जायसवाल, राहुल जायसवाल, केराम सिंह, विजय राव, गजेंद्र रावत, धीरज और भूपेंद्र राणा शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया था।

वहीं, मामले में नामजद एक अन्य आरोपी मोहिन जायसवाल की मौत हो चुकी है। अब पार्टेंद्र जायसवाल के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। आरोपी से पूछताछ सहित प्रकरण से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं भी आगे बढ़ाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here