मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईएएस ट्रांसफर, 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर

2015 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थ जायसवाल बने शहडोल के नए कलेक्टर

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले करते हुए 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पार्थ जायसवाल को शहडोल जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।

वहीं, शहडोल कलेक्टर रहीं मीशा सिंह का तबादला करते हुए उन्हें अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्य प्रदेश, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here