नेपाल त्रासदी के बीच MP सरकार अलर्ट, फंसे नागरिकों की मदद के लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों और परिजनों के लिए हेल्पलाइन, WhatsApp और ईमेल जारी

भोपाल। नेपाल में आई त्रासदी के बीच मध्यप्रदेश के कई नागरिकों के वहां फंसे होने की जानकारी सामने आई है। इस स्थिति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि संकट की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के कल्याण और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जरूरत के अनुसार हर संभव व्यवस्था की जा रही है।

नेपाल में बनी आपदा की स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए नई दिल्ली में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस व्यवस्था के जरिए नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने और उनके संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सरकार ने नागरिकों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए संपर्क माध्यम भी जारी किए हैं। नेपाल में फंसे मध्यप्रदेश के नागरिक या उनके परिवारजन सहायता और जरूरी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

सहायता के लिए संपर्क नंबर:
हेल्पलाइन: 011-26772005
WhatsApp: 9818963273
ईमेल: recp1mpbhawan@mp.gov.in

राज्य सरकार के मुताबिक, इन माध्यमों के जरिए नेपाल में फंसे नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here