निवेशकों ने भूमि आवंटन, विद्युत आपूर्ति और कनेक्टिविटी बेहतर करने दिए सुझाव,ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय निवेशकों की बैठक संपन्न

0

निवेशकों ने भूमि आवंटन, विद्युत आपूर्ति और कनेक्टिविटी बेहतर करने दिए सुझाव,ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय निवेशकों की बैठक संपन्न

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में 17 सितंबर 2026 को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय स्तर पर निवेशक संपर्क कार्यक्रम सागर परिक्षेत्र का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सागर में किया गया। कार्यक्रम में सागर परिक्षेत्र के जिलों के उद्योग एवं व्यापार संघों के सदस्य, निवेशक, उद्यमी एवं स्टार्टअप्स शामिल हुए।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एमएसएमई विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में उनके सुझाव प्राप्त किए गए। निवेशकों द्वारा भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल, समयबद्ध एवं सुचारु बनाने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा निवेशकों के लिए हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने के सुझाव दिए गए। साथ ही स्वरोजगार योजनाओं में मार्जिन मनी अनुदान का प्रावधान करने सहित अन्य सुझाव भी प्राप्त हुए। कार्यक्रम में 15 निवेशकों से कुल 340 करोड़ रुपये के निवेश आशय प्रस्ताव प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here