ध्यान दें बिजली कनेक्शन काटने से सम्बंधित इस फर्जी मैसेज से सावधान रहें उपभोक्ता

बिजली कनेक्शन विच्छेदन से सम्बंधित फर्जी मैसेज से सावधान रहें बिजली उपभोक्ता
सागर 14 जून 2022 कुछ बिजली उपभोक्ताओं को इन दिनों फर्जी मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जिसमें यह कहा जा रहा है कि उपभोक्ता द्वारा पिछले माह किया गया बिजली बिल का भुगतान अपडेट नहीं हो पाने के कारण आज रात्रि 9.30 बजे बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घर की बिजली काट दी जाएगी । इसके साथ ही उपभोक्ताओं को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है । इस नम्बर पर कॉल करने पर कुछ उपभोक्ताओं पर एक मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है ताकि उपभोक्ता का डिवाइस रिमोटली उन शरारती तत्वों के नियंत्रण में आ जाये ।
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित इन खबरों पर संज्ञान लेते हुए यह अवगत कराया जाता है कि ऐसे अनजान एवं शातिर लोगों के झांसे में नहीं आए तथा पूर्णतः सावधानी बरतें । कंपनी द्वारा बिजली बिल के भुगतान के लिए न तो किसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है और न ही ‘‘स्मार्ट बिजली एप’’ के अलावा किसी अन्य मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है । कंपनी द्वारा सिर्फ बकायादार उपभोक्ताओं को ही बकाया राशि का भुगतान करने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से दी जाती है । कंपनी द्वारा अपने बिजली उपभोक्ताओं से ऐसे साइबर अपराधियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की गई है ।
खबर गजेंद्र ठाकुर -9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here