पनीर की जांच रिपोर्ट में खुलासा, सुंदर फूड्स एंड डेयरी का पनीर मानकों पर खरा उतरा

जांच में खरा उतरा सुंदर फूड्स एंड डेयरी का पनीर, MD कुनाल सिंह चौहान बोले—सिर्फ दूध से बनाते हैं, सिंथेटिक का इस्तेमाल नहीं

भोपाल/सागर। अमरकंटक एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे 500 किलो पैकेट पनीर के नमूने की खाद्य विभाग द्वारा जांच कराई गई, जिसमें पनीर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाया गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित कंपनी ने भी पनीर की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

सुंदर फूड्स एंड डेयरी के एमडी कुनाल सिंह चौहान ने कहा कि उनकी कंपनी केवल दूध से निर्मित पनीर का उत्पादन करती है। रायपुर में पनीर की डिलीवरी के दौरान खाद्य विभाग द्वारा कंपनी के पनीर के कुछ नमूने लिए गए थे। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है, जिसमें पनीर में किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं पाए जाने की बात सामने आई है।

कुनाल सिंह चौहान ने कहा कि सुंदर फूड्स एंड डेयरी अपने पनीर के निर्माण में किसी भी प्रकार के सिंथेटिक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करती। कंपनी द्वारा केवल दूध से पनीर तैयार किया जाता है और खाद्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन किया जाता है।

गौरतलब है कि खाद्य विभाग द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन से जब्त पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में अमरकंटक एक्सप्रेस से उतारकर रायपुर लाए जा रहे पैकेट पनीर का नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। विभाग ने इसे ‘मानक में खरा’ श्रेणी में रखा है।

वहीं, तीन अगस्त को रायपुर रेलवे स्टेशन तेलघानी नाका से जब्त 100 किलो पनीर और तिल्दा से लिए गए पनीर के नमूनों में कुछ नमूने अमानक पाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। खाद्य विभाग ने अमानक पाए गए नमूनों के विक्रेताओं और संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद गुप्ता ने कहा कि लगातार निरीक्षण और नमूना जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here