सागर को मिली ऐतिहासिक रेल सौगात, रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा स्वीकृत

सागर को मिली ऐतिहासिक रेल सौगात, रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद नई स्थायी ट्रेन सेवा स्वीकृत

सागर। सागर लोकसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। वर्षों से लंबित रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद रेल संपर्क की मांग को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने रीवा–सागर–नागपुर–हैदराबाद (चारलापल्ली) के बीच नई नियमित ट्रेन सेवा (ट्रेन संख्या 20158/20157) को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सांसद ने बताया कि आजादी के बाद से ही सागर क्षेत्र को दक्षिण भारत, विशेष रूप से नागपुर और हैदराबाद से सीधे रेल मार्ग द्वारा जोड़ने की मांग विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा लगातार उठाई जाती रही है। अब यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है।

नई ट्रेन सेवा का नियमित ठहराव सागर और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन चिकित्सा उपचार के लिए नागपुर और हैदराबाद जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। साथ ही व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को भी बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि यह सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस नई रेल सेवा को क्षेत्र के विकास और यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here