SAGAR: पुलिस अधीक्षक ने निहित प्रावधानों के तहत फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया

फरार आरोपी पर 3 हजार रूपये का इनाम घोषित

सागर 10 जून 2022 पुलिस अधीक्षक तरूण नायक ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत एक फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार थाना रहली में पंजीबद्ध अपराध क्रं. 242/2022 धारा 458, 354 भा.द.वि., के फरार आरोपी धनीराम अहिरवार निवासी सांबलखिरिया थाना रहली पर 3 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी व्यक्ति उपरोक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्तानुसार ईनाम राषि दी जायेगी। ईनाम राशि की घोषणा इन प्रकरणों में आरोपी की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सागर का मान्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here