सागर में कथित शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; दूसरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

0

सागर में कथित शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत; दूसरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सागर। बण्डा कांड के बाद अब सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक और गंभीर मामला सामने आया है। मछरयाई कलारी के सामने कथित तौर पर शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें विष्णु खटीक नामक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि कमलेश सोनी (50 वर्ष), निवासी पूर्व्याऊ टोरी, सागर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आबकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एहतियातन कलारी पर शराब की बिक्री रुकवा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, शराब के सैंपल लेने की प्रक्रिया जारी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों की तबीयत बिगड़ने का कारण शराब ही है या कोई अन्य वजह। शराब के नमूनों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर नजर बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here