सफेद पाउडर के बाद बाद जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी दबोचे

8 हजार रुपए नकद और ताश की गड्डियां जब्त, सफेद पाउडर के बाद जुआ-सट्टे पर भी पुलिस का शिकंजा

सागर। अवैध गतिविधियों के खिलाफ देवरी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सफेद पाउडर के मामले में कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ भी शिकंजा कसते हुए पृथ्वी वार्ड में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी।

थाना प्रभारी कपिल लक्षकार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पृथ्वी वार्ड में अमित के घर के पास चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारा। पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से छह आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान करीब 8 हजार रुपए नकद और ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दुर्गेश सोनी, राजा दांगी, आरक्षक अमित, मोहित, मयंक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here