शैलेंद्र सिंह बने मप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष

शैलेंद्र सिंह बने मप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह को मध्यप्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन ने 18 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया।

आदेश के अनुसार शैलेंद्र सिंह की नियुक्ति भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 की धारा 22 में प्रदत्त शक्तियों के तहत की गई है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।

अध्यक्ष के रूप में शैलेंद्र सिंह को वेतन, भत्ते, अन्य परिलब्धियां एवं सेवा शर्तें मध्यप्रदेश रियल एस्टेट (रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट) नियम, 2017 के नियम-20 के अनुसार प्राप्त होंगी।

शासन की ओर से जारी आदेश पर उप सचिव चंद्रकांत साधव के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here