स्मार्ट सिटी सागर को नई सौगात, संजय ड्राइव स्थित छोटे तालाब में 12 ज्योतिर्लिंग सहित धार्मिक आकृतियों का निर्माण

0

स्मार्ट सिटी सागर को नई सौगात, संजय ड्राइव स्थित छोटे तालाब में 12 ज्योतिर्लिंग सहित धार्मिक आकृतियों का निर्माण

सागर। शहर की खूबसूरत लाखा बंजारा झील के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी लगातार प्रयास कर रही है। झील के चारों ओर सुंदरता का दृश्य मनमोहक और आकर्षण का केंद्र बन चुका है। बड़े तालाब के बाद छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसका नगर निगम आयुक्त ने बुधवार की दोपहर 3 बजे निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार संजय ड्राइव मार्ग पर छोटे तालाब के किनारे नया घाट बनाया जा रहा है जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण किया जा रहा है इसी के साथ कबाड़े का उपयोग कर विशाल गदा और त्रिशूल बनाया गया है जो काफी सुंदर तरीके से बनाया गया है। अब यहां गंदगी के स्थान पर नागरिकों को घूमने के साथ मनोरंजन का भी स्थान बन जाएगा घाट की सुंदरता आकर्षण का केंद्र होगा। निरीक्षण के दौरान आस पास घूम रहे लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह स्थान पहले बहुत गंदा था लेकिन अब घाट के निर्माण से काफी अच्छा दिखेगा। वहीं निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर को स्मार्ट और सुंदर बनाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है शहर का एक एक कोना साफ सुथरा होगा और सुंदर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here