सामान निकालने डिग्गी खोली तो सामने बैठी थी नागिन, ड्राइवर के उड़ गए होश; स्नैक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सामान निकालने डिग्गी खोली तो सामने बैठी थी नागिन, ड्राइवर के उड़ गए होश; स्नैक कैचर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सागर। भोपाल से माल लेकर सागर पहुंचे एक ट्रक की डिग्गी में करीब चार फीट लंबा कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रक ड्राइवर ने जैसे ही सामान निकालने के लिए डिग्गी खोली, अंदर कुंडली मारकर बैठे सांप को देखकर वह घबरा गया और तुरंत पीछे हट गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, सागर निवासी सौरभ जैन का ट्रक माल लोड करने के लिए भोपाल गया था। वहां से माल लेकर ट्रक सागर पहुंचा। सागर में ड्राइवर डिग्गी खोलकर सामान निकाल रहा था, तभी उसकी नजर अंदर बैठे करीब चार फीट लंबे कोबरा पर पड़ी। सांप को देखते ही ड्राइवर ने तत्काल डिग्गी से दूरी बना ली।

घटना की जानकारी मिलते ही स्नैक कैचर को मौके पर बुलाया गया। स्नैक कैचर ने सावधानी के साथ रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को डिग्गी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

बताया जा रहा है कि संभवत: भोपाल में ट्रक में माल लोड करते समय कोबरा डिग्गी में पहुंच गया होगा। इसके बाद वह ट्रक के साथ भोपाल से सागर तक का सफर तय कर गया। गनीमत रही कि रास्ते में सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here