स्वामित्व योजना में तेजी के लिए कलेक्टर के सख्त निर्देश, हर तहसील में 100 प्रकरणों का लक्ष्य

स्वामित्व योजना में तेजी के लिए कलेक्टर के सख्त निर्देश, हर तहसील में 100 प्रकरणों का लक्ष्य

एमपी ई-सेवा ऐप से होगी रजिस्ट्री इनिशिएशन की कार्रवाई, तहसीलदार-नायब तहसीलदार करेंगे रोजाना मॉनिटरिंग

सागर। स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि से जुड़े प्रकरणों में रजिस्ट्री इनिशिएशन की कार्रवाई में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को प्रत्येक तहसील में 100 प्रकरणों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

कलेक्टर ने बताया कि स्वामित्व योजना के लंबित और नए प्राप्त प्रकरणों में रजिस्ट्री इनिशिएशन की कार्रवाई अब एमपी ई-सेवा मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को मैदानी अमले को तत्काल सक्रिय कर प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में हल्का एवं वृत्त स्तर पर पदस्थ पटवारी, पंचायत सचिव और सीएससी ऑपरेटरों को एमपी ई-सेवा ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन इनिशिएशन की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करेंगे। लंबित और नए सभी प्रकरणों की एंट्री तथा रजिस्ट्री इनिशिएशन का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा।

कलेक्टर ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने अधीनस्थ पटवारियों द्वारा ऐप पर की जा रही प्रविष्टियों और रजिस्ट्री इनिशिएशन की प्रगति की दैनिक समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप कार्रवाई में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here