पब्जी गेम का यह मामला आया सामने आपके अपनो को करे सावधान:-पढ़े

ख़बर हैं कि इस युवक पर PUBG (पब्जी) गेम का इस कदर चढ़ा नशा की हाथ-पैर बांधकर ले जाना पड़ा हॉस्प‍िटल…
एक लड़के को PUBG गेम का इतना नशा चढ़ा क‍ि घर वालों ने उसे रस्सी से बांधकर हॉस्प‍िटल पहुंचाया. पिता ने कहा कि पबजी खेलने के कारण बेटा मानसिक रूप से बीमार हो गया है. यह अजीब तरह का मामला ब‍िहार के बक्सर ज‍िले का है बिहार के बक्सर की इस घटना ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर द‍िया है क‍ि इंटरनेट के एक गेम पबजी ने क‍िस तरह युवाओं को जकड़कर रखा हुआ है,दरअसल, बक्सर के मठिया मोड़ के रहने वाले शख्स मोनू को पबजी का नशा ऐसा चढ़ा क‍ि घरवाले इसे किसी काम के ल‍िए कहते तो वह या तो मना कर देता था या मारने-पीटने को दौड़ता था,ऐसे में इसकी हरकतों से परेशान होकर घरवालों ने इसके हाथ और पैरों को बांध कर हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसका इलाज क‍िया गया,
लड़के का इलाज कर रहे डॉक्टर की मानें तो घरवालों ने बताया कि इसकी ये हालात पबजी खेलने के कारण हुई ऐसे में इसका इलाज किया जा रहा है अब देखना हैं की इलाज़ का कितना फर्क पड़ेगा..
Previous articleMaecenas ac elementum ante
Next articleअधिकारियों के थोकबंद तबादले-मप्र
गजेंद्र ठाकुर
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here