उड़द फसल क्षति का सर्वे: कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए गांव-गांव सर्वे के निर्देश

0

उड़द फसल क्षति का सर्वे: कलेक्टर ने सभी एसडीएम को दिए गांव-गांव सर्वे के निर्देश

सागर जिले में अत्यधिक वर्षा से कुछ क्षेत्रों में उड़द की फसल को हुए नुकसान को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और कृषि विभाग के मैदानी अमले को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उड़द फसल की क्षति का तत्काल और पारदर्शिता के साथ सर्वे/भौतिक सत्यापन शुरू कराएं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सर्वे प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें गांव-गांव पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं, ताकि प्रभावित किसानों की फसल के नुकसान का सटीक आकलन किया जा सके।

जारी निर्देशानुसार राजस्व एवं कृषि विभाग का अमला प्रत्येक प्रभावित किसान के खेत पर पहुंचकर क्षति का निर्धारण करेगा। सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

कलेक्टर ने कहा है कि इसका उद्देश्य समय पर सर्वे कार्य पूर्ण कर आपदा राहत कोष एवं फसल बीमा योजना के तहत पीड़ित किसानों को शीघ्र राहत पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here