वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने विनीत जैन ताले वाले

सागर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विनीत सिंघई ताले वालों को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वन एवं  पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. एस.पी.एस. तिवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस  एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी की सहमति एवं महामंत्री प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ के श्री जे.पी. धनोपिया एवं पूर्व विधायक एवं जबलपुर प्रभारी श्री  सुनील जैन के अनुमोदन उपरांत विनीत जैन को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ
का जिला सागर (शहर) अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विनीत ताले वाले पिछले 35 वर्षों से कांगे्रस पार्टी के लिए समर्पित रहे है एवं अपनी सेवायें दे रहे हैं । विनीत जैन ने कई प्रकोष्ठों में जिला अध्यक्ष रहते हुए अपनी सेवायें कांग्रेस पार्टी को दी हैं। आपकी इस  नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल,  ग्रामीण कांग्रेस, युवक कांग्रेस एवं शहर के गण्मान्य नागरिकों ने वधाई दी  एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here