समय पर चाय न मिली तो बेटे ने माँ को ही धारधार हथियार मारा

सागर। चाय नहीं मिलने की बात पर गुस्साए एक कलयुगी बेटे ने मां पर जानलेवा हमला कर दिया मामला राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम करई का, मां को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार मचलारानी पुत्र काशीराम अहिरवार उम्र 60 साल निवासी करई शनिवार को घर पर थी। तभी समय पर चाय नहीं मिलने की बात पर बेटा विनोद भड़क गया। उसने हंसिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। हंसिया मां के पैर में लगा। खून निकलते ही मां ने चिल्लाया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और मां को बचाया। तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल वृद्धा को जिला अस्पताल रैफर किया गया। अस्पताल में वृद्धा का इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। घायल महिला के बेटे अरविंद अहिरवार ने बताया कि बड़े भाई विनोद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह चिड़चिड़े और जल्दी गुस्सा आता है। उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here