दिल्ली में धोनी के तीन मोबाइल फोन हुए चोरी, दर्ज कराई FIR

दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तीन मोबाइल फोर चोरी हो गए हैं. यहां द्वारका सेक्टर 10 स्थित थाने में धोनी ने एफआईआर दर्ज करवाई है.

झारखंड टीम के कप्तान धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए दिल्ली में है. यहां वह अपनी टीम के साथ द्वारका के होटल में ठहरे थे. पिछले दिनों इस होटल में आग लग गई थी.

पुलिस में दर्ज धोनी की शिकायत के मुताबिक, होटल में आग लगने पर वहां के कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि उसके बाद से उनके तीन मोबाइल फोन नहीं मिल रहे. इन फोन में टीम इंडिया और बीसीसीआई से जुड़ी कई चीजें हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक, उन्होंने मामला दर्ज कर लिया और खोज में जुट गई है.

बता दें कि इस आग की वजह से झारखंड और बंगाल के बीच का मुकाबला एक दिल के लिए टाल दिया गया था. इसके बाद दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में धोनी ने झारखंड की तरफ से कप्तानी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए. हालांकि उनकी बल्लेबाजी टीम को जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुई और बंगाल के 329 रनों के मुकाबले उनकी टीम 41 रनों से मैच हार गई

Next articleजाट आंदोलन के चलते हरियाणा में हाई अलर्ट
गजेंद्र ठाकुर
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here